Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
तेल टैंकर पलटने से लगी आग से 120 की मौत, 100 से ज्यादा झुलसे

पाकिस्तान में पंजाब के बहावलपुर हाइवे पर एक तेल टैंकर के पलट जाने से लगी आग में कम से कम 120 लोगों की मौत हो गई है. साथ ही आग में झुलसने की वजह से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घटना पंजाब के बहावलपुर में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार के चलते हुई.

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक तेल टैंकर के पलट जाने के कारण उसमें आग लगी. यह हादसा बहावलपुर के अहमद पुर शर्किया में रविवार की सुबह हुआ. खबरों के मुताबिक टैंकर से तेल लीक कर रहा था और पलटने के बाद उसमें विस्फोट हो गया.

ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक बच्चों सहित 80 से ज्यादा लोग टैंकर के बिखरे हुए तेल को इकट्ठा कर रहे थे. इनमें से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक तेल टैंकर पलटने के बाद पुलिस मौके पर इकट्ठा हो गई थी और बिखरे हुए तेल को बटोरा जा रहा था.

Share This News :