Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
CRPF कैंप पर हमला

ईद के त्योहार के मौके पर भी कश्मीर में पत्थरबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आए. कश्मीर के अनंतनाग की जंगलातमंडी में लोगों ने सीआरपीएफ कैंप पर पत्थरबाजी की. जिसके बाद फोर्स ने उनपर आंसू गैस भी छोड़ी. पत्थरबाज वहां पर मूसा के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे.जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों के खिलाफ सेना बड़ी कार्रवाई कर रही है. कई आतंकी मारे भी गए हैं. अब इसको लेकर तालिबान-ए-कश्मीर के लीडर ज़ाकिर मूसा ने बड़ा खुलासा किया है. मूसा का कहना है कि आर्मी ने पिछले 7 दिनों में जिन आतंकियों को मारा है, उनमें से अधिकतर की जानकारी खुद उसने ही सेना को दी थी.

Share This News :