Homeवायरल न्यूज़,
17 साल के लड़के से था टीचर का अफेयर, नेकेड फोटो भेजी तो मिली ये सजा

इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड में 35 साल की महिला टीचर अमिना नाजम खान (Amena Nazam-Khan) का 17 साल के लड़के के साथ पिछले 10 महीने से अफेयर चल रहा था। लेकिन, जब पिछले साल

मामले का खुलासा हुआ तो महिला टीचर को लाइफ टाइम के लिए टीचिंग पर बैन लगा दिया गया।ये है पूरा मामला...
- एक वेबसाइट के मुताबिक, लड़का टॉंग हाई स्कूल का छात्र था और अमिना उसी स्कूल की टीचर थीं। साल 2015 से दोनों के बीच रिलेशन चल रहा था।
- हालांकि, उस लड़के का असली नाम क्या है इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अमिना के फोन में उसका नंबर बेबी के नाम से सेव था।
- बताया जाता है कि नौ महीने के रिलेशन में दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन भी बने थे। इतना ही नहीं जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि अमिना पहले से शादीशुदा थी।
- सुनवाई के दौरान छात्र ने खुलासा किया कि वो दोनों साथ में रेस्टोरेंट जाते थे और अक्सर साथ में समय बिताते थे। लड़के ने यह भी बताया कि अमिना ने किसी भी चीज के लिए उसे कभी पैसे खर्च नहीं करने दिए।
- इस बीच, महिला टीचर ने कई बार लड़के को उसका नेकेड फोटो भेजा और होटल रूम बुक करके
कई बार संबंध बनाने के लिए भी बुलाया।
- एक दिन जब दोनों रेस्टोरेंट में साथ बैठे थे तो एक दूसरे छात्र की नजर उनपर पड़ी, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
- जब महिला टीचर का कारनामा सबके सामने आया तो उसने लड़के को फोटो और मैसेज डिलीट करने के लिए भी कहा। लेकिन, लड़के ने ऐसा नहीं किया और सुनवाई के दौरान सारे सबूत सबके सामने रख दिया। जिसके बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया।
- वहीं, इस साल सारी सच्चाई सामने आने के बाद महिला टीचर को लाइफ टाइम के लिए टीचिंग प्रोफेशन पर बैन लगा दिया गया।

Share This News :