Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
ISRO की एक महीने में तीसरी उड़ान, संचार उपग्रह जीसैट-17 का सफल प्रक्षेपण

बेंगलुरु. à¤«à¥à¤°à¥‡à¤‚च गुयाना के कोरू से आधी रात के बाद एरियनस्पेस रॉकेट के माध्‍यम से भारत के आधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-17 का प्रक्षेपण किया गया. जीसैट-17 का भार करीब 3,477 किलोग्राम है. यह उपग्रह सामान्य सी बैड, विस्तारित सी बैंड और एस बैंड में विभिन्न संचार सेवाएं उपलब्ध कराएगा. 

आपको बता दें कि जीसैट-17 को पृथ्वी की कक्षा से अंतरिक्षीय कक्षा में प्रक्षेपित करने से पूर्व किये जाने वाले सभी प्रकार के परीक्षण और जांच यूरोपियन अंतरीक्ष एजेंसी स्पेसपोर्ट के एस फाइव पेलोड को तैयार करने के लिए फ्रेंच गुयाना में स्थित एस-फाइव सी नामक सुविधा में की गयी. एस फाइव-सी उपग्रहों की जांच करने और उन्हें अंतरीक्ष में प्रक्षेपित करने के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए एक बड़ा और साफ-सुथरा कमरा है, यहां पर अंतरीक्ष विशेषज्ञ और वैज्ञानिक इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटे हुए थे.

जीसैट-17 किसी विदेशी प्रक्षेपास्त्र से प्रक्षेपित किये जाने वाले भारतीय अंतरीक्ष शोध संस्थान (इसरो) के आखिरी कुछ उपग्रहों में से एक है. इसका प्रमुख कारण यह है कि 5 जून को ही इसरो ने अपने स्वदेशी प्रक्षेपास्त्र जीएसएलवी मार्क-थ्री डीवन के साथ 3.1 किलोग्राम जीसैट-19 को प्रक्षेपित किया था, जो अपनी अंतरिक्षीय कक्षा की ओर अग्रसर हो रहा है.

यहां उल्लेख कर दें कि श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी एमके-3 और पीएसएलवी सी-38 के बाद इसरो ने इस महीने में तीसरी बार किसी उपग्रह का प्रक्षेपण किया है.

Share This News :