Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
GST की घंटी बजी, शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म

एक देश-एक कर के सपने जीएसटी को लॉन्च हो गया है. इस मौके पर संसद में मध्यरात्रि में स्पेशल सेशन बुलाया गया था.जीएसटी  लागू होने के मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद रहे. लॉन्च से पहले ही सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है, जीएसटी काउंसिल की बैठक में फर्टिलाइजर पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है, इसके अलावा ट्रैक्टर पार्ट्स में भी छूट की गई है. उन्हें 28% टैक्स स्लैब से लाकर 18% में कर दिया गया है.

Share This News :