Homeवायरल न्यूज़,
डिप्रेशन में कैसी दिखने लगती हैं महिलाएं, फोटोग्राफर ने क्लिक की Photos

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जो डिप्रेशन शब्द से वाकिफ न हो। लेकिन, डिप्रेशन में महिलाओं की हालत कैसी हो जाती है, इसका अंदाजा आप इस फोटोज सीरीज के जरिए समझ सकते हैं। दरअसल, नीदरलैंड की एक महिला इतने डिप्रेशन में आ गईं कि उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया। हालांकि, सुसाइड के प्रयास के बाद भी लौरा होस्प्स की जान बच गई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद हॉस्पिटल में डिप्रेशन के इलाज के दौरान महिला ने खुद के पोर्ट्रेट्स क्लिक करने का फैसला किया। फोटोज के जरिए देखिए कैसी हो गई थी हालत...

लौरा की फोटोग्राफी में खास रुचि थी। उनके इस शौक ने डिप्रेशन से पीछा छुड़ाने में भी मदद की। टाइमर कैमरा की मदद से उन्होंने खुद की हरकत को क्लिक किया। उन्होंने कहा कि वह खुद या कोई और डिप्रेशन या ऐसे किसी डिसऑर्डर से जूझ रहा तो यह 'पागलपन' नहीं है, यह किसी को भी हो सकता है। इस दौरान शख्स काफी अकेला होता है। खूबसूरती से क्लिक किए गए इन फोटोज में उन्होंने इमोशन को बारीकी से दिखाया है। उन्होंने कहा कि इन फोटोज के जरिए वे खुद के बारे में फ्रेंड्स और फैमिली को भी बताना चाहती हैं। कई बार हॉस्पिटल में तस्वीरें क्लिक करना उनके लिए मुश्किल भरा होता था, लेकिन उन्होंने लगातार कोशिश करके ये फोटोज खींची।

डिप्रेशन में कैसी दिखने लगती हैं महिलाएं, फोटोग्राफर ने क्लिक की Photos

डिप्रेशन में कैसी दिखने लगती हैं महिलाएं, फोटोग्राफर ने क्लिक की Photos

डिप्रेशन में कैसी दिखने लगती हैं महिलाएं, फोटोग्राफर ने क्लिक की Photos

डिप्रेशन में कैसी दिखने लगती हैं महिलाएं, फोटोग्राफर ने क्लिक की Photos

Share This News :