Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
वकील हड़ताल के चलते मिनिस्टर नरोत्तम ने खुद रखा पक्ष , HC ने निर्णय सुरक्षित रखा, 13 को सुनवाई

ग्वालियर.चुनाव खर्च की गलत जानकारी देने के मामले में मध्य प्रदेश के जनसंपर्क और संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मामले में हाईकोर्ट ने फिलहाल कोई राहत नहीं दी और निर्णय सुरक्षित रख लिया। अब इस मामले की सुनवाई 13 जुलाई को होगी। इस बीच वकीलों की हड़ताल के चलते मिनिस्टर मिश्रा ने खुद ही कोर्ट पहुंचकर दलीलें पेश कीं। यह है मामला.....

-पिछले महीने हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने मिनिस्टर नरोत्तम के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने संबंधी चुनाव आयोग के आदेश पर स्टे नहीं दिया था और आयोग से रिपोर्ट मांगी थी। बुधवार को इस मामले की सुनवाई थी, लेकिन हाईकोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है।
-इसके चलते बुधवार को मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा और पिटिशन दाखिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र भारती खुद ही कोर्ट में अपने मामले की पैरवी करने पहुंचे। दोनों पक्षों में कोर्ट में अपनी दलीलें पेश कीं।
-इसके बाद कोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया और 13 जुलाई को फिर से इस मामले की सुनवाई की जाएगी। हड़ताल के चलते न तो मिनिस्टर के वकील आए और न ही किसी ने चुनाव आयोग की पैरवी की।

Share This News :