Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
तुम फिर भारत आना चाहोगे? मुंबई हमलों के विक्टिम बेबी मोशे से बोले मोदी

यरुशलम/तेल अवीव.नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमले में अपने माता-पिता को खोने वाले 11 साल के मोशे होल्ट्जबर्ग से मुलाकात की। इस मौके पर मोशे के दादा राब्बी होल्ट्जबर्ग और दादी मौजूद थीं। मोदी ने मोशे से पूछा- तुम फिर भारत आना चाहोगे? इस पर उसने हामी भर दी। यह पहला मौका था जब मोदी ने मुंबई हमले के किसी विक्टिम से विदेश में मुलाकात की। बता दें कि हमले के वक्त मोशे की उम्र 2 साल थी। उसे उसकी नैनी (आया) सैन्ड्रा सैमुअल ने बचाया था। मोशे ने कहा- डियर मिस्टर मोदी, मैं आपसे और भारत के लोगों से प्यार करता हूं...

- मोशे ने मोदी से मुलाकात के वक्त एक मैसेज पढ़कर सुनाया। उसने कहा- " मैं 11 साल का हूं। मैं अपनी नैनी (आया) के साथ रहता हूं। माता-पिता सबके साथ एक जैसा बर्ताव करते थे फिर कोई यहूदी हो या न हो। उनके दरवाजे हर किसी के लिए खुले थे। अभी मैं अपने दादा-दादी के साथ इजरायल में रहता हूं। मैं खेलना पसंद करता हूं और एक बेहतर स्टूडेंट बनने की कोशिश करता हूं। हमारी शुभकामनाएं आपके (मोदी) साथ हैं। आप प्रधानमंत्री रहें सालों तक।"
- "मैं आपसे चाहता हूं कि आप मुझे हमेशा प्यार करते रहें और मेरे परिवार को याद रखें। मैं मुंबई में रहा। मैं भारत फिर से आना चाहूंगा। डियर मिस्टर मोदी, मैं आपसे और भारत के लोगों से प्यार करता हूं।"
- वहीं, मोशे के परिवार के लोगों ने मोदी से कहा कि आप इजरायल के दोस्त हैं। इसके बाद मोदी मोशे की नैनी (आया) सैन्ड्रा से भी मिले।
मोदी ने कहा- तुम कभी भी भारत आ सकते हो
- मोदी ने मोशे ने कहा- "अगर तुम मुंबई आना चाहते हो तो तुम्हारा स्वागत है। तुम और तुम्हारे परिवार को मेरी सरकार लॉन्ग टर्म वीजा देगी। तुम जब चाहो, तब आ सकते हो। जहां चाहो, वहां जा सकते हो।"
दादा ने कहा- मोशे एक दिन भारत जरूर जाएगा
- इससे पहले राब्बी होल्ट्जबर्ग ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- " हमारे परिवार और इजरायल के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। मैं मोदी का स्वागत करता हूं। मोशे जब बड़ा हो जाएगा। तब वह भारत जरूर जाएगा।"
- बता दें कि मुंबई हमले के वक्त मोशे के माता-पिता नरीमन हाउस में रहते थे। मुंबई आतंकी हमले में मोशे की मां रिवका और पिता गेवरिल होल्ट्जबर्ग की मौत हो गई थी।
आतंकियों ने नरीमन हाउस में लोगों को बंधक बना लिया था
- आतंकियों ने ताज होटल, मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल समेत कई जगहों पर फायरिंग की थी।
- इसके बाद आतंकी नरीमन हाउस में घुस गए थे। यहां मोशे की फैमिली को बंधक बना लिया था। इस दौरान उनके घर पर काम करने वाली सैन्ड्रा सैमुअल मोशे को लेकर छिप गई थीं। जिस वजह से उसकी जान बच गई। एनएसजी के कमांडर ने सैंड्रा और मोशे को रेस्क्यू किया था।
अपने रूल के खिलाफ इजरायल ने सैंड्रा को दी सिटीजनशिप
- इजरायली गवर्नमेंट ने मोशे की जान बचाने वाली सैंड्रा की सराहना की थी। बाद में उन्हें मोशे की देखरेख के लिए इजरायल आने के लिए इनवाइट किया था।
- सैंड्रा का भी मोशे और उसकी फैमिली से काफी लगाव था। मोशे अक्सर सैंड्रा के साथ ही रहा करता था। यही वजह थी कि सैंड्रा इजरायल जाने के लिए तैयार हो गईं।
- बता दें, इजरायल में यहूदियों के अलावा किसी को भी वहां की नागरिकता नहीं मिलती, लेकिन सैंड्रा को इजरायल की नागरिकता दी गई और वे मोशे के दादा-दादी के साथ ही रहती हैं। मोशे अब 11 साल का होने जा रहा है।
- एक इंग्लिश चैनल को दिए इंटरव्यू में सैंड्रा ने बताया कि जब मोशे 2 साल का था, तब उसे राजमा और भिंडी की सब्जी काफी पसंद थी। आज भी मोशे को इंडियन फूड्स काफी पसंद हैं और सैंड्रा इजरायल में उसके लिए अक्सर इंडियन फूड्स पकाती हैं।

Share This News :