Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
क्या लहार सम्मेलन गुटबाजी खत्म करने में कामयाब होगा

भिंड (  à¤µà¤¿à¤¨à¤¯ शर्मा ) :  à¤•ांग्रेस पार्टी किसानों की समस्यायों को लेकर बीजेपी सरकार को घेरने की लगातार कोशिश कर रही है । मंदसौर की घटना के बाद कांग्रेस पार्टी जहग , जगह आंदोलन कर रही है । अलग , अलग गुटों में बटी कांग्रेस पार्टी के नेता लहार में एक मंच पर एकत्रित हो रहे हैं । पूर्ब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के धुर विरोधी माने जाने बाले पार्टी के कद्दाबर नेता और बिधायक डॉक्टर गोबिंद सिंह ने लहार में सम्मेलन कर पार्टी नेताओं को एक मंच पर लाकर डाबर एकता सम्मेलन की याद ताजा कर दी है । डबरा एकता सम्मेलन स्वर्गीय माधव राव सिंधिया की पहल पर हुआ था । अब कांग्रेस जो 2003 से सत्ता से बाहर है और अब सत्ता में बापसी के लिये कांग्रेस के बड़े नेता एक मंच पर आ रहे हैं । डॉक्टर गोबिंद सिंह से श्री सिंधिया की नजदीकियां अटेर विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ी थीं , हालांकि यह नजदीकियां श्री सिंधिया के समर्थकों को रास नहीं आईं , लेकिन सत्ता में बापसी सब चाहते हैं । इस कारण सम्मेलन को सफल बनाने के लिये सभी गुटों के कार्यकर्ता जुटे हुये हैं ।

ऐसे में सबाल उठता है कि क्या यह सम्मेलन कांग्रेस की गुटबाजी को खत्म करेगा या फिर सिर्फ मंच तक एकता दिखाई देगी

Share This News :