Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
भारत को एडवांस्ड हथियार दिए गए तो साउथ एशिया में हालात बिगड़ेंगे: PAK

नई दिल्ली/इस्लामाबाद.पाकिस्तान ने कहा है कि अगर भारत को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले एडवांस्ड हथियारों की सप्लाई हुई तो इससे साउथ एशिया रीजन में स्ट्रैटेजिक बैलेंस बिगड़ेगा और हालात खराब होंगे। बता दें कि अमेरिका ने भारत को प्रिडेटर गार्डियन ड्रोन्स देने का फैसला किया है। इसके बाद से पाकिस्तान परेशान है। ये ड्रोन्स बेहद खतरनाक और एडवांस्ड हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान में तालिबान के खिलाफ ज्यादातर हमले इन्हीं ड्रोन्स के जरिए किए हैं। और क्या कहा पाकिस्तान ने...

- गुरुवार को पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री की वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पोक्सपर्सन नफीस जकारिया ने कहा- इंटरनेशनल फोरम्स पर पाकिस्तान अपनी चिंताएं बताना जारी रखेगा।
- बता दें कि नरेंद्र मोदी पिछले महीने यूएस विजिट पर गए थे। इस दौरान अमेरिका और भारत के बीच प्रिडेटर गार्डियन ड्रोन पर डील साइन हुई थी। पाकिस्तान ने तब भी इसे अपने लिए खतरनाक बताया था। जकारिया ने कहा- हम हर कीमत पर अपने देश की हिफाजत करेंगे।
- दरअसल, पाकिस्तान को लगता है कि इन ड्रोन्स को हासिल करने के बाद भारत बिना अपनी आर्मी भेजे पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर सकता है। अमेरिका ने अफगानिस्तान की सरजमीं से पाकिस्तान में कई तालिबानी ठिकानों को तबाह कर दिया था। उसके हमले अब भी होते हैं।
अमेरिका के आरोपों से इनकार
- अमेरिका पाकिस्तान पर हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव डालता रहा है। ये नेटवर्क पाकिस्तान में मौजूद है और अकसर अफगानिस्तान में आतंकी हमले करता रहा है। अमेरिका कई बार पाकिस्तान पर इसे खत्म करने को कह चुका है।
- अमेरिका के आरोपों के बारे में पूछे गए एक सवाल पर जकारिया ने कहा- हक्कानी नेटवर्क पाकिस्तान में मौजूद नहीं हैं। इस बारे में जानबूझकर हमें बदनाम किया जा रहा है। इस बात के सबूत हैं कि हक्कानी नेटवर्क के ज्यादातर कमांडर्स अफगानिस्तान में ही मारे गए हैं। ये नेटवर्क वहीं से ऑपरेट करता है।
पाकिस्तान में आतंकी संगठन नहीं
- जकारिया ने दावा किया कि तालिबान, जमात-उल-अहरार, आईएस और अल- कायदा जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन पाकिस्तान आए थे और उनसे अफगानिस्तान के मुद्दों पर बातचीत हुई थी।
- पाकिस्तान फॉरेन मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में अमन बहाली नहीं चाहता।

Share This News :