Homeवायरल न्यूज़,
कांग्रेसी नेता ने जताई एयरपोर्ट परिसर में शादी की इच्छा

गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह की एक बैठक के एक हफ्ते बाद इस विवाद को बढ़ाते हुए कांग्रेस के एक नेता ने गुरुवार को व्यंग्य के तौर पर भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण से परिसर का इस्तेमाल अपनी शादी के लिए करने की इजाजत मांगी है.

हवाईअड्डा निदेशक बी.सी. नेगी को लिखे एक पत्र में गोवा कांग्रेस के महासचिव जनार्दन भंडारी ने कहा है कि अमित शाह द्वारा एक हफ्ते पहले आयोजित की गई बैठक की तर्ज पर उन्हें भी हवाईअड्डा परिसर में शादी की इजाजत दी जाए. पत्र में भंडारी ने लिखा है कि वह शादी के दौरान कानून के सभी प्रावधानों का पालन करेंगे.उन्होंने पत्र में कहा कि बहुत से मेहमान बहुत से राज्यों से आएंगे और डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरेंगे. वह मेहमानों के रुकने व आने-जाने के लिए ज्यादा व्यवस्था कर नहीं सकते. भंडारी ने कहा, "यदि आप सितंबर में मेरे शादी के स्वागत समारोह के लिए हवाईअड्डे के इस्तेमाल की इजाजत देते तो अच्छा होता. मैं हवाईअड्डे की उपलब्धता के आधार पर आपकी सुविधानुसार तारीख तय करूंगा."

Share This News :