Homeअपना शहर ,
दुर्गा विसर्जन और ताजिया जुलूस के लिए प्रशासन ने तय किये रूट

जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा विसर्जन और ताजिये जुलूसों के लिए रूट का निर्धारण कर दिया गया है ।

      ए.डी.एम. श्री शिवराज वर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा विसर्जन के लिये झांकियों के लिए रूट निर्धारित किये गये हैं जिसके अनुसार  à¤œà¥‹ झांकिया गोल पहाड़िया, एबीरोड, लक्ष्मीगंज तिराहा, रामदास घाटी, बहोड़ापुर तिराहा, माधोगंज, माधोगंज तिराहा, स्काउट तिराहा, बाड़ा, गांधीमार्केट, जनकगंज रोड भी हनुमान चौराहा, जीवाजीगंज, रामदास घाटी, बहोड़ापुर तिराहा,अचलेश्वर मंदिर, इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, ऊंट पुल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज क्षेत्र की झांकिया बाड़ा, गांधीमार्केट, जनकगंज रोड भी हनुमान चौराहा, जीवाजीगंज, रामदास घाटी, बहोड़ापुर तिराहा से से होते हुये सागरताल गेट नं0 1 पर पहूंचेगी ।

इसी प्रकार फूलबाग, नूरगंज और किलागेट, पड़ाव, हजीरा चौराहा चार शहर का नाका बारादरी मुरार, सात नंबर चौराहा, गोले का मंदिर बिरला पुल, चार शहर का नाका से होते हुये सागर ताल गेट नं0 2 पर विसर्जित की जायेंगी ।

प्रशासन द्वारा 11 अक्टूबर को रामलीला समिति छत्री मंडी द्वारा निकाले जाने वाला श्रीराम चल समारोह का रूट निम्नानुसार अचलेश्वर मंदिर, सनातम धर्म मंदिर, दाल बाजार, नया बाजार, लोहिया बाजार, उँट पूल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज बाड़ा, सराफा, गश्त का ताजिया, नई सड़क, हनुमान चौराहा, छत्री मंडी पर 9.30 बजे समाप्त होगा । इसके उपरांत 10 बजे तक रावण दहन की कार्रवाई पूर्ण की जायेगी ।

      इसी प्रकार 11 अक्टूबर को बजरंग दल का पदसंचलन नदीगेट, जयेन्द्रगज, उंट पूल, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, माधोगंज, गोरखी स्काउट, बाड़ा,हनुमान मंदिर पर समाप्त होगा ।

इसी प्रकार 11 अक्टूबर को कत्ल की रात जिसमें समस्त ताजिया जो आपागंज, गोल, चितेरा ओली, किलागेट, नूरगंज, गौसीपुरा, मुख्य रूट से बाड़ा पर आकर मूल स्थान को लौटेंगे, 12 अक्टूबर को निम्न रूट के अनुसार सागर ताल में विसर्जित किये जायेंगे गोल पहाड़िया, जीवाजीगंज, बहोड़ापुर तिराहा, सागरताल गेट नं.1, रूट क्रं.2 गोल,कटी घाटी,मेन्टल हॉस्पीटल चौराहा, बहोड़ापुर तिराहा,सागरताल गेट नं.1, रूट क्रमांक 3 आपागंज, माधोगंज चौराहा, स्काउट ऑफिस, जनकगंज रोड, हनुमान चौराहा, रामदास घाटी, बहोड़ापुर तिराहा, सागरताल गेट नं.1, रूट क्रमांक 4 नया बाजार, लोहिया बाजार, छप्पर वाला पुल, शिन्दे की छावनी, रामदास घाटी, बहोड़ापुर तिराहा, सागरताल गेट नं.1, रूट क्रमांक 5 नूरगंज, किलागेट, घासमंडी, सागरताल गेट नं.2 पर पहुँचेंगे ।

      9 अक्टूबर को नाल साहब की सवारी निकाली जावेगी जिसका रूट निम्नानुसार है दौलतगंज, बाड़ा, रॉक्सी टॉकीज, कम्पू, नयाबाजार, हुजरात पुल, नाल साहब की सवारी निम्न स्थानों से उठाई जायेगी । नया बाजार, पीएनबी के पास, हुजरात पुल, बैंड मार्केट, हाकिमजी  का बाड़ा, अवाड़पुरा, कम्पू बस स्टेण्ड, निम्बाजी की खो, जीवाजीगंज ।

      10 अक्टूबर को आलम शाह की सवारी निकाली जावेगी जिसका रूट दौलतगंज, बाड़ा, रॉक्सी टॉकीज, कम्पू, नया बाजार, हुजरात पुल होगा तथा हकीम साहब का बाड़ा, माधव प्लाजा कोतवाली, नया बाजार चौराह कम्पू, कम्पू बस स्टेण्ड से आलम शाह की सवारी उठाई जायेगी ।

Share This News :