Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आरोपी बोली, कहा- मुझे बाहर नहीं निकाला तो मुश्किल में आ जाएगी सरकार

भोपाल. à¤ªà¤¹à¤²à¥€ बार सेंट्रल जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष लता वानखेडे, सदस्य अंजू बघेल और सूर्या चौहान उस वक्त सकते में आ गईं, जब उनका सामना डीमेट घोटाले की सरगना कोमल पांडे से हुआ। दोहरी उम्रकैद की सजा काट रही कोमल ने दल को देखते ही कहा- कोई क्यों नहीं समझ रहा, मैं अकेले इतना बड़ा घोटाला नहीं कर सकती। सभी बड़े लोग बाहर हो चुके हैं। सजा मुझे मिली। सेशन कोर्ट ने उम्र कैद की सजा दी है। अगर मुझे बाहर न निकाला गया तो सबको घसीट लूंगी। सरकार मुश्किल में आ जाएगी। कोमल की बात सुनकर खामोशी छा गई। इसके बाद आयोग ने कहा कि जेल में कोई शिकायत है तो बताओ। तब उसने जेल ब्रेक के बाद बंद सुविधाओं को महिलाओं के लिए बहाल करने की मांग रखी। कोमल ने वकील की मांग की।

Share This News :