Homeअपना शहर ,
महापौर एवं विधायक ने लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम रोड पर डाम्बरीकरण कार्य का किया भूमिपूजन

सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज वार्ड 37 में सडक डाम्बरीकरण के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय पार्षद श्री मुकेश परिहार, पार्षद श्री धर्मेन्द्र कुशवाह सहित क्लस्टर अधिकारी श्री सुशील कटारे, क्षेत्राधिकारी श्री महेन्द्र अग्रवाल सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आज वार्ड 37 स्थित लक्ष्मीगंज क्षेत्र में मुक्तिधाम रोड का डाम्बरीकरण का कार्य 14 लाख रुपए की लागत से कराया जा रहा है, जिसका भूमिपूजन महापौर महोदय द्वारा किया गया। इसके पश्चात सडक निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम के उपरांत महापौर महोदय, विधायक जी सहित सभी अतिथियों ने मुक्तिधाम एवं बुद्वा पार्क का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Share This News :