Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया का भाषण पहले कराया तो भीड़ छंट गई

लहार रैली में कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़़ ने सरकार के चेहरे की हवाईयां उड़ा दी है। इस भीड़ के मायने समझे तो सिर्फ सिंधिया ही सिंधिया है। कार्यकर्ता उन्हें खेवनहार के रूप में देख रहे है। खेवनहार के सहारे कांग्रेस अब 2018 के लिए तैयार होती दिख रही है।
इसका असर आज लहार में भी देखने को मिला। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाषण पहले और वरिष्ठ नेताओं को सम्मान स्वरूप आखिर में भाषण कराना रखा गया था। कांग्रेस की इस बड़ी रैली में पूरे प्रदेश और अंचल से भारी संख्या में कार्यकर्ता व नेता लहार पहुंचे थे। रैली में पहले सिंधिया का भाषण हो गया तो कार्यकर्ता छंटने लगे। सिंधिया के भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। मानो कार्यकर्ता सिर्फ उन्हें ही सुनने आये हो। कार्यकर्ता सिंधिया में भावी सीएम देख रहे है। सिंधिया-सिंधिया के नारों से सभास्थल गूंज रहा था। पूरी रैली सिंधिया के इर्द-गिर्द ही रही। जहां सिंधिया का भाषण खत्म हुआ, वही 60 प्रतिशत समर्थक वापस चले गये। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को सुनने वालों की भीड़ 40 प्रतिशत पर सिमट गई। इससे साफ है कि कार्यकर्ता हो या आम पब्लिक सब पर सिर्फ सिंधिया फीवर है। सबके फेवरेट सिंधिया ही है।

Share This News :