Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया की लोकप्रयिता नही पचा पा रहे हैं दिग्विजय

भिंड । कड़बा सच यह है कि पूर्ब मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रदेश में लगातार बढ़ती लोकप्रियता को पचा नही पा रहे हैं । भिंड जिले के लहार में एक जुटता दिखाने के लिये किसान और युबा सम्मेलन किया गया था , सम्मेलन में ग्वालियर , दतिया , भिंड ओर मुरैना से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे । सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने सभा के दौरान जिस गर्म जोशी के साथ सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगाये , वह मंच पर बैठे नेताओं खासकर दिग्विजय को रास नही आ रहे थे । श्री सिंधिया का सम्मेलन में लोगों में जादू सर चढ़ कर बोल रहा था । यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष और फ़िल्म अभिनेता राज बब्बर ने भी सभा मे कहा कि ग्वालियर से लहार तक रास्ते मे सिंधिया की जय , जय हो रही थी । में स्वागत से बेहद अभिभूत हुआ कांग्रेस में श्री सिंधिया ओर बिधायक डॉक्टर गोविंद सिंह की जुगलबंदी से भी दिग्विजय सिंह परेशान दिख रहे थे , इसी कारण दिग्विजय सिंह ने गुटबाजी को हवा देते हुये अपने भाषण में कहा कि सिंधिया जी आप हम से न लड़ें आप बीजेपी और शिवराज से लड़ें । जब दिग्विजय बोल रहे थे तब भीड़ छ ट चुकी थी । इसी का उन्हें मलाल था कि मुझे सुनने भीड़ नही रुकी । बजह थी कि पहले श्री सिंधिया का भाषण हो चुका था ।बरहाल एकता बैठाने के प्रयास सफल नही हो सके , लेकिन डॉक्टर गोविंद सिंह की जमकर तारीफ कर गले जो लगाया ,वह भी चौकाने बाली बात रही ।

Share This News :