Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया के अनन्य भक्त छुटटा की वापसी

ग्वालियर के क्रिकेटर और युवा कांग्रेसी छुटटा उर्फ संजय शर्मा की फिर से घर वापसी हो रही है। कभी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की आंख का तारा रहे छुटटा पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी खासमखास रहे हैं। बीते दो वर्ष उनके कुछ विरोधियों ने सिंधिया के कान भर दिये थे। 
लेकिन छुटटा शुरू से ही सिंधिया परिवार के अनन्य भक्त रहे हैं। इसीलिये उनकी सिंधिया भक्ति में कभी कमी नहीं आई और सिंधिया के लिये चुनाव संगठन , जीडीसीए में चुपचाप करते रहे। अब छुटटा ने फिर से सिंधिया के प्रति अपनी वफादारी जगजाहिर की है। उन्होंने कल लहार रैली में जाते वक्त अपने लीडर सिंधिया का भव्य स्वागत किया, और वह भी क्रिकेटर स्टाइल में उनके फोटो उन्होंने बल्लेबाजी करते जाते हुए लगाये। 
सिंधिया भी अपने इन फोटो से गदगद दिखे। छुटटा ने भी स्वामिभक्ति दिखाने में कोई कसर नहीं छोडी। पूरे क्रिकेटर भी बुलाये अपने पुत्र को भी ला खडा किया। सिंधिया ने मुस्कराकर उनका हाल भी पूछा। ज्ञातव्य है कि छुटटा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक रहे स्व. डॉ. धर्मवीर के पुत्र हैं।

Share This News :