Homeअपना शहर ,
पखावज वादकों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा ध्रुपद केन्द्र संचालित है। पखावज वादकों को इस केन्द्र से जुड़ने का सुनहरा मौका मिला है। पखावज वादन के लिये 15 अक्टूबर 2016 तक आवेदन माँगे गए हैं। विश्वविद्यालय के कुल सचिव से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदन का सम्पूर्ण ब्यौरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rmtmusicandartsuniversity.com पर उपलब्ध है। चयनित पखावज वादको को मध्यप्रदेश संस्कृत परिषद द्वारा निर्धारित दर के अनुसार मानदेय दिया जायेगा।

Share This News :