Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया नहीं शिवराज है किसान नेता: प्रभात

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का कहना है कि मध्यप्रदेश में किसान नेता अकेले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कहां से किसान नेता हो गये, जो भी ऐसी अफवाह फैला रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। 
राज्यसभा सांसद झा शुक्रवार को इंदौर में कांवड यात्रा में शामिल होने आये थे। चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा में प्रभात झा ने कहा कि शिवराज सरकार किसानों की असली हमदर्द है। राज्य में शिवराज सिंह से अच्छा किसान नेता कोई है ही नहीं। इस दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा पर हुये आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के खात्मे के लिए भारत सरकार ऑपरेशन क्लीनअप चला रही है। केबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य किये जाने के मामले पर उन्होंने नो कमेंट कहकर प्रश्न को टाल दिया। 

Share This News :