Homeवायरल न्यूज़,
लेडी फोटोग्राफर ने कैप्चर की ये Photos, दिखाई भारतीय महिलाओं की Life

मुंबई की रहने वाली महिला फोटोग्राफर दीप्ति आस्थाना ने फोटो सीरीज के जरिए भारत में ग्रामीण महिलाओं की लाइफ को दिखाने की कोशिश की है। 'वुमन ऑफ इंडिया' (WOI) नामक पर्सनल प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कई सालों तक देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया और महिलाओं से बातचीत कर उनके हालात के बारे में जाना। क्या कहना था फोटोग्राफर का...

दीप्ति ने बताया 'वे एक सेल्फ लर्नर फोटोग्राफर हैं और उन्हें छोटी उम्र से फोटोग्राफी का शौक था'। इसलिए, जब उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की तो डिसाइड किया की फोटोग्राफी में ही अपनी करियर बनाएंगी। फोटोग्राफी की शुरुआत के लिए उन्होंने सोशल इश्यू पर काम करने का फैसला किया और अपने लौंग टर्म प्रोजेक्ट का नाम रखा 'वुमन ऑफ इंडिया'।
प्रोजेक्ट का मकसद महिलाओं की समस्या को दूर करना
अपने प्रोजेक्ट के बारे में दीप्ति बताती हैं कि ये मेरा पर्सनल प्रोजेक्ट है। इसके लिए मैंने भारतीय ग्रामीण इलाके को चुना है। दरअसल, उनका मानना है कि भारत में महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां ज्यादातर महिलाएं दमन की शिकार हैं। दीप्ति का मानना है कि वो अपने प्रोजेक्ट जरिए उनकी हालत को बदलने की कोशिश करेंगी। उनका कहना था कि जब उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से उनकी हालत के बारे में बात की तो काफी निराशाजनक जवाब मिला। उन्होंने बताया कि फैमिली और समाज के प्रेशर के कारण ज्यादातर महिलाओं की हालत बहुत बुरी है।
ऐसी है लोगों की हालत
दीप्ति बताती हैं, "प्रोजेक्ट के सिलसिले में जब वो गुजरात के मीठापुर साल्ट प्लांट पहुंची तो उनकी मुलाकात एक 12 साल की लड़की भारती से हुई। मैंने देखा कि इतनी कम उम्र में वो लड़की एक बड़े से बकेट में नमक भरकर ट्रैक्टर पर रख रही थी'। उनका कहना था कि उसके हाथ में दर्द हो रहे थे, लेकिन वो लगातार काम किए जा रही थी और जब भी मुझसे उसकी नजर मिलती वो मुस्कुरा देती। जब उन्होंने भारती से बात की तो उसने बताया कि परिवार का गुजर बसर करने का यही एक जरिया है।"

 

Share This News :