Homeअपना शहर ,
पोरसा- अटेर -भिंड , मिहोना- लहार- भांडेर- चिरगांव राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित अधिसूचना जारी

सांसद भिंड डा भागीरथ प्रसाद के प्रयास से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी के मंत्रालय द्वारा पोरसा-अटेर-भिंड और मिहोना-लहार-भांडेर-चिरगांव को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552 घोषित कर दिया है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग से भिंड भारत के पश्चिम एवं पूर्व के सभी प्रमुख सड़क मार्गों से जुड़ जायेगा ।

      उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा भी श्योपुर-सबलगढ़-मुरैना, पोरसा भिंड भांडेर चिरगांव को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव भारत सरकार को दिया गया था । भिंड के विकास के लिये मूलभूत अधोसरंचना के विकास हेतु संकल्पित भिंड सांसद डा भागीरथ प्रसाद ने विगत दो वर्षों से इस राष्ट्रीय राजमार्ग को घोषित करने एवं निर्माण करने के लिये निरंतर प्रयास किया । भारत सरकार की अधिसूचना में भिंड जिले को प्रभावित करने वाला 191 किलोमीटर में पोरसा-अटेर-भिंड के लिये 62.30 किलोमीटर तथा मिहोना-लहार-भांडेर-चिरगांव के लिये 86 किलोमीटर को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है तथा इसके निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। भिंड-मिहोना तक 43 किलोमीटर का निर्माण बीओटी के अन्तर्गत शामिल है।

      भिंड सांसद डा प्रसाद का प्रयास है कि अटेर से आगरा भी राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल किया जाये । उल्लेखनीय है कि अटेर में चंबल नदी पर पुल निर्माण के लिये भारत सरकार ने 64 करोड़ रूपये केन्द्रीय सड़क निधि से स्वीकृत कर दिये हैं एवं निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। परिणाम स्वरूप यह राष्ट्रीय राजमार्ग चिरगांव से भिंड होते हुये सीधे आगरा से जुड़ जायेगा । भिंड जिला विकास एवं व्यापार की गतिविधियों की मुख्यधारा में जुड़ जायेगा । ग्वालियर इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते हुये यातायात एवं दुर्घटनाओं को देखते हुये सांसद ने इसे 4 लेन किये जाने हेतु भारत सरकार से अनुरोध किया है।

Share This News :