Homeवायरल न्यूज़,
शराब पीने की उम्र, 25 से 21 साल करने की कवायद

नई दिल्ली। à¤¸à¤°à¤•ार पर रेस्टोरेंट मालिकों का भारी दबाव के चलते दिल्ली में शराब पीने की उम्र घट सकती है। दरअसल, दिल्ली में शराब पीने की उम्र 25 साल निर्धारित है। आबकारी विभाग ने इस कानून का उल्लंघन करने वाले करीब एक दर्जन रेस्टोरेंट एवं बार के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें से 10 पर एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। माना जा रहा है कि इस वर्ष के लिए 31 जुलाई तक नई आबकारी पॉलिसी लागू हो सकती है। 

रेस्टोरेंट एवं बार संचालक इस प्रयास में हैं कि दिल्ली में भले ही शराब पीने की उम्र 18 साल न की जाए, मगर 21 साल तो होनी ही चाहिए। मुंबई में 2015 में 25 साल से 21 साल उम्र की जा चुकी है जबकि उत्तर प्रदेश व हरियाणा में शराब पीने की उम्र 21 साल है। वहीं राजस्थान में 18 साल है।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसके बारे में जनता में व्यापक चर्चा करा ली जानी चाहिए। जनता चाहती है तो इस उम्र को कम करने में कोई अड़चन नहीं है। 

Share This News :