Homeवायरल न्यूज़,
अमरनाथ आतंकी हमला: महिला श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या 8 हुई

 à¤•श्मीर में अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हुए हमले में घायल हुई एक महिला श्रद्धालु की आज सुबह एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 47 वर्षीय ललिता ने यहां एसकेआईएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसके साथ ही 10 जुलाई को हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। बता दें कि बीते मंगलवार को अमरनाथ तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था, इसमें 7 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 19 घायल हुए थे।

Share This News :