Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
नरोत्तम मिश्रा प्रकरण में अगली सुनवाई 28 जुलाई को

भोपाल। à¤®à¤§à¥‍यप्रदेश के मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा की अयोग्‍यता के केस की सुनवाई कर रही दिल्‍ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने साफ कर दिया है कि वह राष्‍ट्रपति चुनाव में वोट नहीं कर पाएंगे। दिल्‍ली हाईकोर्ट की डबल वैंच ने चुनाव आयोग के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें उन्‍हें राष्‍ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए अयोग्‍य करार दिया गया था। इसके साथ ही अब उनकी अपील पर सुनवाई रेगुलर बेंच द्वारा की जाएगी।

इस प्रकाण की अगली सुनवाई २८ जुलाई को होगी. उन्होंने कहा की मैंने राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने के लिए अनुमति चाही थी लेकिन वो नहीं मिली. अब में २८ जुलाई को कोर्ट में अपने पक्ष रखूँगा.

Share This News :