Homeवायरल न्यूज़,
इस ट्रेन ने पूरी की 1.5 Lakh Km की यात्रा

राष्ट्रव्यापी दौरे पर पर निकली प्रतिष्ठित साइंस एक्सप्रेस प्रदर्शनी ट्रेन ने 1,53,000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए नौवें चरण की यात्रा पूरी कर ली. सोमवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग पहुंची साइंस एक्सप्रेस प्रदर्शनी ट्रेन अब तक 495 स्थानों पर प्रदर्शनी कर चुकी है और 1.64 करोड़ लोग इसे देखने आए.लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में इसकी बारह प्रविष्टियां दर्ज हैं.एक्सप्रेस भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) का एक प्रमुख कार्यक्रम है. इस ट्रेन में 16 एसी डिब्बे लगे हैं और यह देशभर में अक्टूबर 2007 से भ्रमण कर रही है.एसईसीएएस जलवायु परिवर्तन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर केंद्रित ट्रेन में लगी प्रदर्शनी में जलवायु परिवर्तन के बारे में संदेश दिया गया है. रोहा रेलवे स्टेशन पर 18 जुलाई को सार्वजनिक प्रदर्शनी के बाद यह ट्रेन 19 से 22 जुलाई तक मुंबई सीएसटी पर जनता के लिए उपलब्ध रहेगी और इसके बाद ट्रेन अपने यात्रा कार्यक्रम के अनुसार नौवें चरण की यात्रा के तहत अगले गंतव्य स्थलों के लिए आगे बढ़ जाएगी.

Share This News :