Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
राहुल गांधी बांसवाड़ा पहुंचे, थोड़ी देर में करेंगे किसान आक्रोश रैली को संबाेधित

बांसवाड़ा। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को बांसवाड़ा पहुंचे। वे यहां कांग्रेस की ओर से होने वाली किसान आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित प्रदेशभर के नेता पहले ही बांसवाड़ा पहुंच चुके हैं। जानिए और इस बारे में ...

- राहुल गांधी विमान से बुधवार दोपहर तलवाड़ा हवाई पट्‌टी पहुंचें। यहां से गोविंद गुरु कॉलेज के सामने खेल स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां किसान जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
- कलेक्टर ने राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी तैयारियों के लिए सरकारी विभागों के जिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें उपखंड अधिकारी बांसवाड़ा डॉ. भंवरलाल सभी कार्यक्रम स्थलों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद हैं।
राष्ट्रीय- प्रांतीय नेता पहुंचे
- जनसभा से पहले बांसवाड़ा में कई राष्ट्रीय और प्रांतीय नेता पहुंच चुके हैं। पहली बार शहर की सारी छोटी-बड़ी 40 होटलें फुल हो चुकी हैं। होटलों में जगह नहीं मिल पाने के चलते कुछ नेताओं को शहर से दूर निजी कंपनियों के रेस्टहाउस में ठहराया गया है। कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के भी नेता अपने समर्थकों के साथ चुके हैं।
- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सभास्थल से जुड़ी तैयारी की बागड़ोर संभाले रहे। पायलट नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के साथ सोमवार से ही एक-एक चीज का फीडबैक लेने में लगे रहे। मंगलवार को कांग्रेस के बड़े नेता बांसवाड़ा पहुंच गए जिनमे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. बुलाकीदास कल्ला, डॉ.सीपी जोशी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहनप्रकाश, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अखिलेश पांडे, विवेक बंसल पहुंच चुके हैं।
एक हजार जवान तैनात
- किसान जनसभा के दौरान सभास्थल और शहर में सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी कालूराम रावत ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से 3 एसपी, 10 डीएसपी, आरएसी और एमबीसी की एक-एक टुकड़ी लगाई गई है। इस बीच शहर के होटलों में तलाशी अभियान चलाया गया।

Share This News :