Homeवायरल न्यूज़,
इस मंदिर में भगवान राम ने गुजारा चार माह का समय

जगदलपुर। à¤œà¤—दलपुर से 43 किमी दूर छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य की सीमा पर कोलाब नदी के किनारे पहाड़ी की गुफा में प्राकृतिक पिण्ड के रूप में स्थापित हैं गुप्तेश्वर। सावन में महीने में जैपुर होकर गुप्तेश्वर जाना पड़ता है।

विशेषता

 

गुफा में विराजित गुप्तेश्वर शिवलिंग प्राकृतिक है। करीब पांच फीट ऊंचा यह पिण्ड काले पत्थरों की गुफा के भीतर है। गुफा से लगी करीब 100 फीट लंबी कारी गाय नामक एक और गुफा है । यहां भी एक शिवलिंग है। जिस पर गुफा का पानी बूंद- बूंद कर टपकता रहता है।

गुफा में स्टेलेग्माइट और स्टेलेक्आइट की संरचनाएं हैं। महाशिवरात्रि पर आयोजित दो दिवसीय मेला के दौरान दोनों राज्यों लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नदी में पुल नहीं है, इसलिए वन विभाग बांस की खपच्चियों और बल्लियों से अस्थायी पुल बनाकर भक्तों के लिए गुप्तेश्वर दर्शन सुलभ कर देता है।

लोक मान्यता

 

गुप्तेश्वर के संदर्भ में पौराणिक मान्यता है कि भगवान राम वनवास का अधिकांश समय दण्डकारण्य में व्यतीत हुआ था। वनगमन के दौरान बारिश के चार माह वे इस गुफा में बिताते हुए शिव आराधना किए थे। पहाड़ी के ऊपर गुफा में गुप्त स्थान पर विराजित होने के कारण यह शिवालय गुप्तेश्वर कहलाता है।

Share This News :