Homeवायरल न्यूज़,
ICICI बैंक 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन अपने ATM के जरिये देगी

नई à¤¦à¤¿à¤²à¥à¤²à¥€. à¤¦à¥‡à¤¶ के अधिकतर शहरी और गांव के लोगों को घर, कार, शिक्षा और अन्य दूसरी चीजों के लिए लोन की जरूरत होती है. अब लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी है. अब आप एटीएम से ही 15 लाख तक का लोन ले सकते हैं. देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्‍टर बैंक ICICI Bank  à¤¨à¥‡ अपने पर्सनल लोन बिजनेस को बढ़ाने के लिए एक नई पेशकश की है. ICICI बैंक 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन अपने ATM के जरिये देगी. यह लोन चुनिंदा वेतनभोगी ग्राहक हासिल कर सकते हैं, भले ही उन्‍होंने इसके लिए पहले कोई आवेदन न किया हो.

क्रेडिट इंफोर्मेशन कंपनियों से प्राप्‍त डाटा का इस्‍तेमाल करते हुए ICICI Bank  à¤ªà¤°à¥à¤¸à¤¨à¤² लोन के लिए योग्‍य ग्राहकों का चयन पहले ही कर लेगा. ऐसे चुने हुए ग्राहकों को ATM में ट्रांजैक्‍शन पूरा करने के बाद स्‍क्रीन पर एक मैसेज मिलेगा, जिसमें पर्सनल लोन के लिए उनकी योग्‍यता के बारे में जानकारी दी जाएगी.

बैंक ने एक बयान में कहा कि यदि कोई ग्राहक पर्सनल लोन का विकल्‍प चुनता है, तो वह पांच साल की अवधि तक के लिए 15 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन हासिल कर सकता है. लोन की राशि तुरंत ग्राहक के एकाउंट में जमा कर दी जाएगी और ग्राहक अपने एटीएम के जरिये उसे निकाल सकेगा. बैंक ने यह सर्विस शुरू कर दी है.

लोन प्रोसेस पूरा करने से पहले ग्राहकों को लोन की राशि चुनने के लिए विभिन्‍न विकल्‍प दिए जाएंगे. इसके बाद उसे प्रमुख जानकारी जैसे ब्‍याज दर, प्रोसेसिंग फीस और मंथली इंस्‍टॉलमेंट की जानकारी दी जाएगी.

Share This News :