Homeवायरल न्यूज़,
विरोध से घबराई चीनी मोबाइल कंपनियां

इंदौर।डोकलाम विवाद के बाद शुरू हुए चीन के विरोध से शहर में काम कर रही चीनी मोबाइल कंपनियां वीवो और ओपो भी घबरा गई हैं। गुरुवार को साइन बोर्ड में तोड़फोड़ के बाद दोनों कंपनियों ने अपने ब्रांड के प्रचार की गतिविधियां बंद कर दी हैं। साथ ही कर्मचारियों के यूनिफॉर्म (टीशर्ट) पहनने पर भी रोक लगा दी है। निर्धारित रंगों की इन टीशर्ट पर कंपनी का नाम लिखा होता है। कर्मचारियों से सप्ताहभर तक सादी ड्रेस में ड्यूटी पर आने को कहा है। ये आदेश जेल रोड के मोबाइल मार्केट से लेकर कंपनी के एक्सक्लूसिव शोरूम्स और तमाम काउंटरों पर लागू कर दिया गया है।

Share This News :