Homeवायरल न्यूज़,
मिला उड़ने वाला सांप, हर कोई है हैरान

 à¤¹à¥ˆà¤¦à¤°à¤¾à¤¬à¤¾à¤¦ में गोशामहल के व्यस्त वाणिज्यिक इलाके में एक दुर्लभ उड़ने वाला सांप पाया गया और बचाया गया। ऑरनेट फ्लाइंग स्नेक हल्का विषैला सांप है, जिसे इससे पहले कभी तेलंगाना या आंध्र प्रदेश में नहीं देखा गया है।

आमतौर पर यह उड़ने वाला सांप पश्चिमी घाट, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं। जब फ्रेंड्स ऑफ स्नेक सोसाइटी के बचाव दल के लोगों ने इसे पकड़ा तो यह रोलिंग शटर में छिपा हुआ था और इसे संकोपुरी बचाव केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।जहां से इस सांप को बचाया गया है, वहां कई लकड़ियों के डिपो हैं और विशेषज्ञों के मुताबिक यह सांप गलती से किसी अन्य राज्य से लकड़ी या प्लाईवुड माल के साथ वहां पहुंच गया है। फ्रेंड्स ऑफ स्नेक सोसाइटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री अरुण कुमार ने कहा कि जब हमें कॉल आया, तो लगा कि यह रैट स्नेक या कोबरा होगा।

Share This News :