Homeअपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया ने दी विजयादशमी की शुभकामनायें

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने दशहरा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री पवैया ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि विजयादशमी हर्षोल्लास तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह शक्ति पूजा का पर्व भी हैं। यह पर्व सम्पूर्ण ग्वालियर सहित सम्पूर्ण देश के लिये नई-नई खुशियों का संवाहक बने।

Share This News :