Homeवायरल न्यूज़,
स्वदेशी सुपर कंप्यूटर बनाएगी मोदी सरकार, तीन चरणों का प्लान तैयार

मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत अब भारत में सुपर कंप्यूटर बनाए जाएंगे. इसकी शुरुआत तीन चरण वाले कार्यक्रम के तहत होगी. 

नेशनल सुपर कंप्यूटर्स मिशन के शुरूआती दो चरणों में उच्च गति वाले इंटरनेट स्विचों और कंप्यूटर नोड्स जैसे उप तंत्रों के डिजाइन एवं निर्माण का काम स्वदेशी तौर पर करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. 4500 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के प्रस्ताव को मार्च 2016 में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंजूरी दी थी. अब प्रोजेक्ट के प्रस्ताव का अनुरोध अंतिम चरणों में है. इसपर सीडैक, पुणे काम कर रहा है.

Share This News :