Homeप्रमुख खबरे,वायरल न्यूज़,slider news,
समुद्र में ताकत बढ़ाएगा भारत, प्रॉजेक्ट-75 (इंडिया) पर काम शुरू

नई दिल्‍ली। à¤§à¤°à¤¤à¥€ और अकाश के अलावा भारत अब अपनी समुद्री शक्ति बढ़ाने में लगा है। केंद्र सरकार ने 10 साल से बंद 70 हजार करोड़ खर्च कर स्टील्थ पनडुब्बी बनाने के मंजूरी दे दी है। इसे प्रोजेक्ट-75 नाम दिया गया है। इन पनडुब्बियों के चलते भारत की समुद्र में शक्ति और ज्यादा बढ़ जाएगी।

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार सरकार ने 2007 में इस प्रोजेक्ट की जरूरत को माना था लेकिन अब 10 साल बाद इस डील को आगे बढ़ाया जा रहा है। भारतीय शिपयार्ड कंपनी की योजना किसी अन्‍य पनडुब्‍बी निर्माता देश के साथ मिलकर 6 स्‍टील्‍थ पनडुब्बियों के निमार्ण करने की है। इस भारी-भरकम डिफेंस डील पर फ्रांस, जर्मनी, रूस, स्वीडन, स्पेन और जापान जैसे दिग्गज पनडुब्बी निर्माता देशों की कंपनियों की नजर है।

खबर के मुताबिक इस परियोजना के तहत भारत अगली पीढ़ी की स्वदेशी पनडुब्बियों का निर्माण करेगा। इस साल मई में रक्षा मंत्रालय की ओर से तय की गई रणनीतिक साझेदारी की नीति के तहत यह पहला मेगा प्रॉजेक्ट शुरू किया जाएगा। जो कंपनियों इस प्रोजेक्ट में रूचि दिखा रहीं हैं उन्होंने सरकार से सितंबर तक का समय मांगा है जिससे वो इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा सकें।

Share This News :