Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
डोकलाम में बिना शर्त पीछे हटने से भारत का इनकार, चीन ने रखी थी मांग

नई दिल्ली.भारत ने सिक्किम सेक्टर में डोकलाम से अपनी सेनाएं बिना शर्त वापस बुलाने की चीन की मांग ठुकरा दी है। फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा कि हमने डोकलाम मसले पर अपने स्टैंड और रास्ता खोजने के तरीके को चीन के सामने साफ कर दिया है। चीन के सरकारी न्यूज पेपर पीपुल्स डेली के एक रिपोर्टर ने इस मसले पर मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन गोपाल बागले से सवाल पूछा था, जिस पर उन्होंने ये जवाब दिया। चीन ने विवाद का बातचीत से हल निकालने के लिए भारत के सामने सेनाएं वापस बुलाने की कंडीशन रखी थी। बता दें कि भारत-चीन-भूटान के ट्राइजंक्शन डोकलाम में चीन और भारत की सेनाओं के बीच तनाव को एक महीने से भी ज्यादा बीत चुके हैं। विवाद का शांतिपूर्ण हल चाहता है भारत...


- बागले ने कहा, "भारत डोकलाम विवाद का शांतिपूर्ण हल चाहता है। सीमा के मसले पर को निपटाने के लिए दोनों देशों के बीच पहले से एक सिस्टम बना हुआ है और मौजूदा विवाद को लेकर भी हमें उसी दिशा में आगे बढ़ना होगा। इंटरनेशनल कम्युनिटी ने भी इस बात का सपोर्ट किया है कि इस मुद्दे का हल बातचीत से होना चाहिए। हमने इंटरनेशनल स्टेज पर अपने नजरिए को साफ कर दिया है।"
- बता दें कि सिक्किम विवाद के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने चीन के NSA यांग जिआची से मुलाकात की है। वे कल चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग से भी मिलेंगे।
चीन के साथ रिश्ते बहुआयामी- भारत
- भारत ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि चीन के साथ हमारे रिश्ते बहुआयामी है और जिन मुद्दों पर हमारे नजरिए में अलगाव है, उनको काफी मैच्योरिटी के साथ हैंडल किया जा रहा है।
- मिनिस्टर ऑफ स्टेट, एक्टर्नल अफेयर्स वीके सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा, "दोनों देश कई स्तर पर अपने रिश्ते जारी रखे हुए हैं। हम आपसी समझ को बढ़ाने और दूसरे मुद्दों पर बातचीत के लिए कोशिश कर रहे हैं। दोनों देश ये मानते हैं कि ग्लोबल अनसर्टेनिटी (वैश्विक अस्थिरता) के दौर में सिनो-इंडिया समझौते स्थायित्व की अहम वजह हैं। भारत नेबरहुड पॉलिसी के तहत अपने पड़ोसियों के साथ फायदेमंद और दोस्ताना रिश्ते रखने के लिए कमिटेड है।'
चीन ने क्या कहा था?
- चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कहा था कि सिक्कम इलाके में मौजूद डोकलाम पर कोई समझौता नहीं होगा। भारत बॉर्डर से अपनी फौज हटाए, तभी इस मुद्दे पर बातचीत मुमकिन है। दरअसल, चीन के साथ तनातनी खत्म करने के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने डिप्लोमेटिक चैनल इस्तेमाल करने की बात कही थी। चीनी मीडिया ने इसी का जवाब दिया है।
तिब्बत में चीन आर्मी तैनात, मिलिट्री साजोसामान भेजे
- सिक्किम के जिस इलाके में (डोकलाम) भारत-चीन के बीच बॉर्डर विवाद चल रहा है, वो तिब्बत से ज्यादा दूर नहीं है। लिहाजा चीन ने तिब्बत में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) तैनात कर दी है। साथ ही वहां कई मिलिट्री व्हीकल्स और हजारों टन साजोसामान भी भेजा है।
- चीन के सरकारी मीडिया 'PLA डेली' के मुताबिक, "तिब्बत और शिनजियांग में काफी अशांति है। वहां पर नजर रखने के लिए ही चीन ने क्युनलुन पर्वत पर आर्मी तैनात की है।"
- रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने ये कार्रवाई पिछले महीने की और सड़क-ट्रेन के जरिए वहां साजोसामान पहुंचाया गया।

सिक्किम में क्यों शुरू हुआ विवाद? क्यों जरूरी है चीन को रोकना?
1) पहली वजह: सिक्किम सेक्टर में चीन का सड़क बनाना
- चीन सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में सड़क बना रहा है। इसी इलाके में चीन, सिक्किम और भूटान की सीमाएं मिलती हैं। भूटान और चीन इस इलाके पर दावा करते हैं। भारत इस विवाद पर भूटान का साथ देता है।
- इसी इलाके में 20 km हिस्सा सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों को भारत के बाकी हिस्से से जोड़ता है। यह ‘चिकेन नेक’ भी कहलाता है। चीन का इस इलाके में दखल बढ़ा तो भारत की कनेक्टिविटी पर असर पड़ेगा। भारत के कई इलाके चीन की तोपों की रेंज में आ जाएंगे।
- दरअसल, सिक्किम का 16 मई 1975 को भारत में विलय हुआ था। पूर्वोत्तर से चीन की तरफ जाने वाला इकलौता रास्ता नाथू ला दर्रा सिक्किम में ही है।
- चीन पहले तो सिक्किम को भारत का हिस्सा मानने से इनकार करता था। लेकिन 2003 में उसने सिक्किम को भारत के राज्य का दर्जा दे दिया। हालांकि, सिक्किम के कई इलाकों को वह अपना बताता है।
2) दूसरी वजह : चीन की घुसपैठ
- चीन की आर्मी ने हाल ही में सिक्किम सेक्टर में घुसने की कोशिश की और भारतीय जवानों से हाथापाई की। इस दौरान चीन के सैनिकों ने हमारे 2 बंकर भी तोड़ दिए।
- यह घटना सिक्किम के डोका ला जनरल एरिया में लालटेन पोस्ट के पास हुई। भारतीय सैनिकों ने ह्यूमन चेन बनाकर चीनियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे धक्का-मुक्की करते रहे।
- भारत ने विरोध दर्ज कराया तो उल्टे चीन ने ही भारत पर घुसपैठ के आरोप लगा दिए।
3) तीसरी वजह : कैलाश मानसरोवर यात्रा
- चीन की तरफ से विवाद यहीं नहीं थमा। चीन ने कहा कि भारतीय सैनिक तुरंत पीछे हट जाएं। भविष्य में कैलाश मानसरोवर यात्रा जारी रखना इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत इस टकराव का हल कैसे निकालता है?
- सीमा पर तनाव के चलते नाथू ला दर्रे से कैलाश मानसरोवर जाने वाले रास्ते को भारतीय श्रद्धालुओं के लिए चीन ने बंद कर दिया। इसके बाद भारत ने इस रूट से यात्रा रद्द कर दी।

Share This News :