Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
नवाज शरीफ के इस्तीफे के बाद उनके भाई शहबाज होंगे अगले PM

पनामा पेपर्स मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद नवाज शरीफ की कुर्सी चली गई है. नवाज शरीफ के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद अब उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ देश के अगले पीएम होंगे. नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की उच्च स्तरीय बैठक में शहबाज को पीएम बनाए जाने का निर्णय लिया गया. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इसकी घोषणा की. हालांकि अभी शहबाज पाकिस्तानी संसद के निचले सदन नेशनल एसेंबली के सदस्य नहीं हैं, जिसके चलते वह फौरन प्रधानमंत्री नहीं बन सकते.

ऐसे में 45 दिन तक किसी दूसरे को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जाएगा. इसके लिए शनिवार को इस्लामाबाद में पार्टी की बैठक होगी. इस अंतरिम प्रधानमंत्री के कामकाज को बाद में शहबाज कुर्सी संभालते ही मंजूरी दे देंगे. हालांकि अभी तक इस पद के लिए किसी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि शहबाज के पद ग्रहण करने तक पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है. इस ऐलान से पहले पंजाब प्रांत के मौजूदा मुख्यमंत्री शहबाज पीएम पद की रेस सबसे आगे बताए जा रहे थे. इससे पहले शहबाज के अलावा रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ, संघीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और नेशनल एसेंबली के स्पीकर अयाज सादिक को पीएम बनाए जाने की चर्चा थी.

Share This News :