Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने पीताम्बरा माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की, हुआ जोरदार स्वागत

दतिया । प्रदेश के जल , जनसंपर्क ओर संसदीय कार्य मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का डबरा ओर दतिया में हजारों लोगों ने आत्मीय स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया ।इसके पहले डॉक्टर मिश्रा ने डबरा में भगबान लक्ष्मीनारायण  à¤®à¤‚दिर में भगबान के दर्शन किये । दतिया पहुँचने पर माँ पीताम्बरा माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की । डबरा ओर दतिया में मंत्री जी का जोरदार स्वागत हुआ। लोग नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद , जन जन की आबाज नरोत्तम मिश्रा बार बार , जिसका काम उत्तम है उसका नाम नरोत्तम है जैसे नारे लगा रहे थे । साथ ही पीताम्बरा माई के जयकारे गूंजते रहे । डॉक्टर मिश्रा ने आम लोगों से मिलके उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये ।

Share This News :