Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गले लगाया तो बुजुर्गों की आंखों से आंसू छलक पड़े

दतिया ।जब बुजुर्गों को गले लगाया तो बुजुर्गों की आंखों से आंसू निकल पड़े , यह नजारा दतिया में देखने को मिला जब आज सुप्रीमकोर्ट से राहत पाने के बाद दतिया पहुंचे मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के स्वागत के लिये उमड़ा जन सेलाव में बुजुर्ग , महिलाएं और युबा हजारों की संख्या में शामिल नजर आये । बुजुर्गों से डॉक्टर मिश्रा ने आशीर्बाद लिया और उन्हें गले लगाया तब आत्मीयता का भाव साफ दिखा, क्योंकि बुजुर्गों की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे थे । स्वागत का क्रम डबरा से शुरू हुआ और दतिया तक रास्ते मे कई जगह स्वागत हुआ । मंत्री डॉक्टर मिश्रा के दतिया आबास पर हजारों लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे और खुशी के माहौल में मिठाई बांटी गई । पूरे दिन मंत्री से लोगों के मिलने का दौर चलता रहा, जिसका काम उत्तम है उसका नाम नरोत्तम है जैसे नारे लोग लगा रहे थे ।उत्साह और उमंग में लोगों की खुशि चेहरे पर दिख रही थी ।डॉक्टर मिश्रा के निवास पर उनसे मिलने सांसद भगीरथ प्रसाद , बिधायक घनश्याम पिरोनिया ओर बिधायक प्रदीप अग्रवाल भी पहुंचे ।साथ ही अफसरों ने भी मुलाकात की । पीताम्बरा माई के दर्शन किये डॉक्टर मिश्रा ने दतिया पहुँच कर सबसे पहले शनिदेव के दर्शन किये उसके बाद मां पीताम्बरा माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की । शाम को कार्यकताओं के साथ बैठक की ओर भोजन किया शाम को पटबा री बाग पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ओर साथ मे भोजन किया ।रविबार को दतिया में रहेंगे और दोपहर बाद भोपाल के लिये रबाना हो जायंगे ।

Share This News :