Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
छह ग्राम पंचायतों को बांटे पानी के टेंकर

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने उनकी विधायक निधि ने निर्मित छह पानी के टेंकर विभिन्न ग्राम पंचायतों को प्रदान किए। उन्होंने ग्राम पंचायत जिगना, मुरेरा, हिडोरा, सलैया पमार, नुनवाहा व कमरारी ग्राम पंचायत को टेंकर सौंपे। 
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिष्चित हो इस बात का विषेष ध्यान रखा जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में तात्कालिक रूप से पानी की किल्लत है उनमें टेंकर प्रदान किए जा रहे हैं। टेंकरों के माध्यम से गांव के जिन मोहल्लों में पानी की कमी है वहां ग्राम पंचायत आपूर्ति करेंगी। उन्होंने कहा कि अभी और टेंकर तैयार हो रहे हैं जैसे ही टेंकर तैयार होंगे अन्य ग्राम पंचायतों को सुपुर्द कर दिए जाएगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के सचिव व सरपंचों के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीष यादव, उपाध्यक्ष कमलू चैवे, विपिन गोस्वामी, विजय झंडा गुरू, कुमकुम रावत, राघवेन्द्र समाधिया एडवोकेट, हरीओम सिंह यादव, शंकुुलता जाटव, राघवेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे। 

Share This News :