Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया में अमन चैन रहे, दुआ करना: नरोत्तम मिश्र

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया चुनगर फाटक बाहर स्थित मदरसा से जिले से हज यात्रा को जाने वाले 11 हज यात्रियों को समारोह पूर्वक हज यात्रा के लिए रवाना किया।
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने हज यात्रियों को शाॅल श्रीफल से सम्मानित किया और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया की गंगा जमुनी तहजीब है। यहां हिन्दू, मुसलमान आपस में मिल जुलकर एक दूसरे के त्यौहार मनाते हैं। दतिया की यह पराम्परा कायम रहे और अमन चैन बना रहे इस बात कि लिए सभी हज यात्री दुआ करना यह मेरी गुजारिश है। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियेां को पवित्र यात्रा की शुभाकामनाऐं दी। इस अवसर पर सर्वश्री मौलाना तयैव खान, हाजी, सत्तार बाबा, इकवाल खान, राशद खांन, तारिक किलेदार, अनीष हाजी, रफीक राईन, बहीद खांन एडवोकेट, कासिम हाफिज, नजिर अली, हाजी अख्तर खान, हाजी बीरू खान, आदि उपस्थित रहे।

यह हैं हज यात्री
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र द्वारा जिन हज यात्रियों को स्वागत किया उनमें बली खां के अलावा सपरिवार यात्रा पर जा रहे रसीद किदवई, शरीफ खां, सुलेमान खां, मुन्ना खां दरोगा, सुलेमान खां इंदगगढ के नाम शामिल हैं।

Share This News :