Home > देश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
15 अगस्त के संबोधन के लिए PM मोदी ने जनता से मांगे सुझाव

नई दिल्ली। à¤ªà¥à¤°à¤§à¤¾à¤¨à¤®à¤‚त्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से किए जाने वाले संबोधन के लिए सुझाव मांगे हैं।

मोदी ने सोमवार को ट्वीट करके लोगों से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के नाम संबोधन के लिए अपने सुझाव देने को कहा है। यह सुझाव विशेष रूप से 'एनएम एप्प' पर खोले गए मंच पर देने को कहा गया है। 
 
मोदी ने अन्य ट्वीट में लिखा, "मैं 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करता हूं, मैं केवल एक माध्यम होता हूं, और यह आवाज देश की 125 करोड़ जनता की होती है।"
 
प्रधानमंत्री 15 अगस्त को लालकिले से चौथी बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उन्होंने कल 'मन की बात' में इस बात का संकेत भी दिया है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उनका इस बार का संबोधन छोटा हो सकता है।
 
मोदी ने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी अटैच किया है, जिसमें वे लाल किले से देश को संबोधित करते दिख रहे हैं।

Share This News :