Homeअपना शहर ,
महापौर जी ने किया वार्ड 61 एवं 62 में 1-1 करोड की लागत से बनने वाले हाईस्कूल भवनों का भूमिपूजन

हमारे देश का भविष्य आज के बच्चे हैं जो कि स्कूलों एवं काॅलेजों शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास के लिए अपना योगदान देते हैं। वर्तमान समय को देखते हुए अच्छी शिक्षा के लिए बच्चों को स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध कराना भी आवश्यक है, इसी को देखते हुए सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए सर्वसुविधा युक्त भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उक्ताशय के विचार महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज वार्ड 61 एवं 62 में सर्वसुविधा युक्त नवीन हाईस्कूल भवन के भूमिपूजन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रमों की अध्यक्षता ग्रामीण विधायक श्री भारत ंिसह कुशवाह ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्री नरेन्द्र ंिसह, श्रीमती पवनदेवी पूरन सिंह, श्री जगदीश सेंथिया सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत वार्ड 61 में गणेशपुरा एवं वार्ड में बैंहटा में सरकार द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 1-1 करोड रुपए की लागत से हाईस्कूल स्कूल भवनों को निर्माण कराया जा रहा है। जिनका भूमिपूजन आज अलग अलग समारोह आयोजित कर अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने कहा कि वार्ड 61 गणेशपुरा में जो स्कूल भवन बन रहा है उसकी पंहुच मार्ग की 500 मीटर सडक का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड 62 में स्थित अहिल्यादेवी की प्रतिमा के चारों ओर बाउंड्रीवाॅल का निर्माण कराया जाएगा।
ग्रामीण विधायक श्री कुशवाह ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार बच्चांे की शिक्षा एवं उन्हें संस्कार प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि देश का प्रत्येक बच्चा पढे-लिखे तथा सभी को बेहतर शिक्षा मिले, इसी उददेश्य से शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए सर्वसुविधा युक्त स्कूल भवन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन स्कूलों के निर्माण से ग्राम के बच्चों को दूसरे क्षेत्रों में पढने के लिए नहीं जाना पढेगा इन गांवों के बच्चे एवं बालिकाएं 15-15 किलोमीटर तक पढने के लिए जाते हैं। इस स्कूल के बन जाने से सभी बच्चों को लाभ होगा। स्कूल भवनों के भूमिूपजन कार्यक्रम के अवसर पर एडीपीसी श्री अशोक दीक्षित, पीडब्ल्यूडी के ई ई श्री प्रदीप अष्टपुत्रे, श्री गयाप्रसाद पूर्व सरपंच, श्री बंटी शर्मा, श्री दीवान सिंह, श्री हीरालाल राठौर, श्री कालीचरण शर्मा, श्री धर्मेन्द्र सहित बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share This News :