Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने किया दीनदयाल रसोई का निरीक्षण

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में संचालित दीनदयाल रसोई में पहुँचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहीं भोजन कर डॉ. मिश्र ने खाने की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने रसोईयों से बातचीत भी की। दतिया में माँ पीताम्बरा ट्रस्ट की ओर से दीनदयाल रसोई संचालित की जा रही है। जनसम्पर्क मंत्री ने रसोई के प्रबंधक श्री महेश मिश्र से बातचीत कर उन्हें 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की। इस अवसर पर जन-प्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे।

Share This News :