Homeअपना शहर ,
विजयादषमी के अवसर पर महापौर ने किया फायर बिग्रेड एवं डीजल पम्प पर वाहनों का पूजन

विजयादशमी के पावन पर्व पर महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने 11 अक्टूबर 2016 को सुबह फायर बिग्रेड मुख्यालय पर फायर बिग्रेड के वाहनों का पूजन किया तथा इसके पश्चात डीजल पम्प में सभी वाहनों का पूजन महापौर द्वारा किया गया। दशहरा पर्व पर वाहनों एवं मशीनरी यंत्रों के पूजन की विशेष महत्ता को देखते हुये आज सुबह नगर निगम के सभी वाहनों का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री प्रदीप वर्मा कार्यशाला प्रभारी, उपयंत्री श्री शैलेन्द्र सक्सेना, क्षेत्राधिकारी श्री वीरेन्द्र शाक्य एवं वाहन चालक उपस्थित रहे।

Share This News :