प्रमुख खबरे,slider news,

नरेंद्र मोदी सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक का लोकसभा में समर्थन और बचाव करने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की सोमवार को पटना में मुस्लिम नेताओं से मुलाकात हुई है। मुलाकात के बाद जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बिल पर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में जदयू के प्रतिनिधि मुसलमानों की चिंताओं को उठाएंगे। 31 सदस्यीय जेपीसी में जेडीयू की तरफ से सुपौल के सांसद दिलेश्वर कमैत मेंबर हैं। समिति की पहली बैठक हो चुकी है जिसमें वक्फ बोर्ड में गैर मुस्लिमों को रखने का विपक्षी दलों ने एक स्वर से विरोध किया। पहली मीटिंग में कमैत ने कहा था कि बिल को लेकर चिंतित मुसलमानों से जेडीयू बात कर रही है इसलिए वो अगली बैठक में अपनी बात रखेंगे। लोकसभा में ललन सिंह ने बिल पर विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए कहा था कि विपक्ष गुरुद्वारा और मंदिर का उदाहरण दे रहा है लेकिन वक्फ धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि एक संस्था है। ललन ने कहा था कि सरकार धर्म में नहीं दखल दे रही लेकिन अगर संस्था में भ्रष्टाचार है तो क्यों दखल नहीं दे सकती। जेडीयू कोटे से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की तरफ से वक्फ बिल के बचाव को लेकर कुछ मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने पटना में पार्टी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। मुस्लिम नेताओं ने नीतीश के सामने जेडीयू के स्टैंड पर नाराजगी जाहिर की थी और बिल पर अपनी आपत्तियां गिनाई थी। नीतीश ने मुसलमानों को भरोसा दिलाया था कि कुछ गलत नहीं होने दिया जाएगा। वक्फ बिल के समर्थन में नीतीश कुमार की जेडीयू, ललन सिंह ने दी एक ठोस दलील नीतीश के निर्देश पर सोमवार को पटना जेडीयू कार्यालय में ललन सिंह की शिया और सुन्नी बोर्ड के नेताओं के साथ मीटिंग हुई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि दोनों बोर्ड केअध्यक्षों ने कानून में प्रस्तावित संशोधन को लेकर अपना पक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि नीतीश अल्पसंख्यकों के विकास और हित को लेकर हमेशा कार्य करते रहे हैं। अल्पसंख्यकों के हितों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में मंत्री विजय चौधरी, जमा खान, महासचिव मनीष वर्मा, शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के सैयद अफजल अब्बास और सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद ईर्शादुल्लाह मौजूद थे।

नरेंद्र मोदी सरकार के वक्फ संशोधन विधेयक का लोकसभा में समर्थन और बचाव करने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की सोमवार को प

Readmore...

कुट्टू का आटा खाकर सौ से अधिक की तबीयत बिगड़ी, जन्‍माष्‍टमी पर व्रत थे लोग

यूपी के मथुरा में कुट्टू का आटा खाकर सौ से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। ये लोग श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी पर व्रत थे। फरह क्षेत्र करीब एक

Readmore...

हार्दिक पांड्या ने 16 करोड़ की लग्जरी वॉच के साथ की फोटो शेयर, फैंस बोले- पाकिस्तान की GDP भाई के हाथ में है

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सोमवार 26 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन कुछ फैंस हार्

Readmore...

पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता हाजी रजा की तीन मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर, 10 थानों की पुलिस व पीएसी बल तैनात

फतेहपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता हाजी रजा के खिलाफ प्रशासन का ऐक्शन हुआ है। मंगलवार सुबह प्रशास

Readmore...

जन-धन योजना के खातों में ऑनलाइन गेमिंग के लाखों रुपये जमा करवाए, बचकर रहना आपके साथ ना हो जाए ये ठगी

केंद्र सरकार की जन-धन योजना के नाम से खाते खुलवाकर ऑनलाइन गेमिंग के लाखों रुपये जमा करवाने का पर्दाफाश हुआ है। मल्हारगंज पुलिस ने बिचौलियों की भूमि

Readmore...

FASTag की जगह आ रहा है GNSS, जितना चलेंगे उतना ही देना होगा टोल टैक्स

Fastag का दौर अब खत्म होता नजर आ रहा है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन खबरें हैं कि सरकार नई व्यवस्था GNSS से इसे बद

Readmore...

भाजपा ने तय किए 50 नाम, आज हो सकता है उम्मीदवारों का नामों का एलान

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 50 प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं, जिनकी घोषणा आज संभव है, और चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी समे

Readmore...

भारत में रहना है तो ‘राम-कृष्ण की जय’ कहना होगा: मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारत में रहने वालों को राम-कृष्ण की जय कहना होगा। उन्होंने रहीम और रसखान का जिक्र करते हुए कहा कि

Readmore...

अफजल गुरु का भाई भी चुनावी समर में, पूर्व आतंकियों और अलगाववादियों ने बनाई पार्टी

लोकसभा चुनाव में पंजाब की दो सीटों से अमृतपाल सिंह समेत दो अलगाववादी सांसद चुने गए थे। इस ट्रेंड को लेकर चिंता भी जताई गई कि आखिर क्यों अलगाववादियो

Readmore...

प्रेमानंद महाराज कैसे और कहां मनाते हैं जन्माष्टमी? जानें कैसे मिलता पूजा का पूरा फल

राधारानी और भगवान कृष्ण के अनन्य भक्त प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि केवल व्रत रखने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है. प्रेमानंद जी कई और नियमों

Readmore...