Homeखेल ,
आज एक-दूजे के हो जाएंगे भुवी-नूपुर

मेरठ : à¤•à¥à¤°à¤¿à¤•à¥‡à¤Ÿà¤° शिखर धवन के शब्दों में कहें तो 'हमारा एक शेर आज जोरू का गुलाम बनने जा रहा है'। अगर भुवी के दिल की कहें तो तीन अक्टूबर को दुनिया के सामने उन्होंने अपनी जिन 'बेटर हाफ' का चेहरा दिखाया था, आज पूरी तरह से उनके ही होने जा रहे हैं।

इससे पूर्व बुधवार शाम गढ़ रोड स्थित होटल ब्रॉडवे इन में आयोजित भात, मेहंदी और महिला संगीत कार्यक्रम में लोक गीत, पंजाबी गीत और हिदी फिल्मी गीतों का ऐसा तड़का लगा कि पूरा परिवार अपनी-अपनी पसंदीदा धुन पर झूम उठा।

प्रस्तुतियों में दिखी मेहनत

भुवी के संगीत कार्यक्रम के लिए उनकी बड़ी बहन रेखा अधाना सहित परिवार की अन्य बालिकाओं व महिलाओं ने काफी दिनों पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। बुधवार के कार्यक्रम में उनकी प्रस्तुतियों में वह तैयारी दिखी भी।

बुलंदशहर के पैतृक गांव से आई महिलाओं ने जहां भुवी की माता व अन्य लोगों के साथ पारंपरिक लोक गीतों पर नृत्य किया वहीं युवाओं ने पंजाबी गीत 'दिन सगना दा' पर पारंपरिक नृत्य किया।

इसके बाद हाई हील्स, हम्मा-हम्मा, नशे सी चढ़ गई ओए...आदि दर्जनों गीतों पर सभी नृत्य किया।

दिन में शादी, रात में रिसेप्शन

भुवी व नूपुर की शादी गुरुवार को बाईपास स्थित होटल ब्राउरा में होगी। सुबह करीब 10 बजे गंगानगर स्थित घर से घुड़चढ़ी होगी। इसके बाद होटल पहुंचकर शादी संपन्न होगी। शाम के चार बजे विदाई समारोह है और रात आठ बजे से वहीं पर रिसेप्शन होगा।

Share This News :