ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, विराट-अमला का रिकॉर्ड तोड़ा
कप्तान ऋषभ पंत के 43 गेंद में नाबाद 88 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट पर 224 रन बना डाले। एक समय दिल्ली ने 44 रन पर तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन अक्षर पटेल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 68 गेंद में 113 रन की शतकीय साझेदारी कर दिल्ली को उबारा। पंत अंतिम 5 ओवर में बेहद तेज खेले। अंतिम ओवर में उन्होंने चार छक्के और चौका लगाया। आखिरी पांच ओवर में दिल्ली ने 97 रन बनाए। अक्षर ने 66 रन बनाए यह उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर रहा, जबकि पंत ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए।अपनी पारी के दौरान पंत ने एक टी20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाया। 26 वर्षीय पंत ने अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की 18 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल है। यह दुनिया भर में किसी भी टी20 मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ सिर्फ सबसे अधिक रन नहीं हैं, बल्कि किसी खिलाड़ी द्वारा एक गेंदबाज के खिलाफ एक ही पारी में 60+ रन बनाने का पहला रिकॉर्ड भी है।
किसी एक टी20 मैच में एक गेंदबाज के खिलाफ एक बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन
बल्लेबाज | गेंदबाज | मैच | रन बनाए |
गेंद खेली |
---|---|---|---|---|
ऋषभ पंत | मोहित शर्मा | दिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 2024 | 62 | 18 |
उस्मान खान | कायस अहमद | मुल्तान vs लाहौर, PSL 2023 | 54 | 18 |
कैमरन डेलपोर्ट | टॉम करन | एसेक्स vs सर्रे, ब्लास्ट 2023 | 53 | 15 |
विराट कोहली | उमेश यादव | बेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 2013 | 52 | 17 |
हाशिम अमला | लसिथ मलिंगा | पंजाब vs मुंबई, आईपीएल 2017 | 51 | 16 |
बल्लेबाज | गेंदबाज | मैच | रन | बॉल |
---|---|---|---|---|
ऋषभ पंत | मोहित शर्मा | दिल्ली vs गुजरात, आईपीएल 2024 | 62 | 18 |
विराट कोहली | उमेश यादव | बेंगलुरु vs दिल्ली, आईपीएल 2013 | 52 | 17 |
हाशिम अमला | लसिथ मलिंगा | पंजाब vs मुंबई, आईपीएल 2017 | 51 | 16 |