Homeराज्यो से ,
कुछ लोग हमारे खिलाफ कर रहे हैं साजिश : अखिलेश

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि कुछ लोग हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग रथ रोकना चाहते हैं। हमें अब सबको दिखाना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रथ भी चलेगा और समाजवादी पार्टी की रजत जयंती भी होगी।

जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में बुधवार को रथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसे सफल बनाने के निर्देश पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिये। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया। इसलिए हम जनता के बीच जा रहे हैं। विकास रथ यात्रा जैसी भीड़ पार्टी के रजत जयंती समारोह में भी होगी।

आशु मलिक को चांटा मारने वाले मंत्री पवन पांडेय सपा से निकाले गए

उन्होंने दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्देश बैठक में मौजूद लोगों को दिया। बैठक में मुख्यमंत्री ने रथ यात्रा के संभावित रूट लखनऊ, उन्नाव और कानपुर को लेकर भी चर्चा की।

Share This News :