Homeवायरल न्यूज़,
10 जुलाई को मार्गीय होंगे बृहस्पति, आर्थिक उन्नति और प्रगति का समय

उज्जैन। à¤¤à¥à¤²à¤¾ राशि में वक्री चल रहे बृहस्पति 10 जुलाई को रात 10.22 बजे मार्गीय होंगे। देवगुरु के मार्गीय होते ही विभिन्न राशि के जातकों को राहत मिलेगी। अवरोध समाप्त होंगे तथा आर्थिक उन्नति व प्रगति के द्वार खुलेंगे। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के रूप में भी दिखाई देगा। बीते कुछ महीनों से मंद पड़े सोना-चांदी के करोबार में तेजी आएगी।

ज्योतिषाचार्य पं.अमर डब्बावाला के अनुसार देवगुरु बृहस्पति का मध्य रात्रि में मार्गीय होना कई मायनों में अनुकूल रहेगा। बाजार की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। साथ ही सोने-चांदी के व्यापार में चमक दिखाई देगी। धर्म आध्यात्म की दृष्टि से देखें तो बृहस्पति के मार्गीय होने का असर चातुर्मास में दिखाई देगा। लोग धर्म के मार्ग पर प्रवृत्त होंगे। वर्षा ऋतु में बारिश की स्थिति श्रेष्ठ रहेगी।

विभिन्न राशियों पर ऐसा होगा मार्गीय गुरू का प्रभाव

- मेष : कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। खोई प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

- वृषभ : रुका धन प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता रहेगी।

 

- मिथुन : स्थाई संपत्ति व वाहन खरीदने के योग बनेंगे।

- कर्क : कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। जिम्मेदारी बढ़ेगीा।

 

- सिंह : धर्म आध्यात्म में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्राप्त होगा।

- कन्या : व्यवसायिक लाभ के योग हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

- तुला : आर्थिक प्रगति के उत्तम योग हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

- वृश्चिक : इच्छित सफलता मिलेगी। धर्म-अनुष्ठान व धार्मिक कार्य में व्यय होगा।

 

- धनु : आर्थिक योग उत्तम है। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

- मकर : बाहरी यात्राओं से वैचारिक परिवर्तन होगा। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

 

- कुंभ : आर्थिक प्रगति के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

- मीन : स्वयं को स्थापित करने में सफल होंगे। प्राकृतिक सिद्धांतों पर विचार-विमर्श होगा।

Share This News :