Homeवायरल न्यूज़,
कुंभ राशि में जाग्रत हुए शनिदेव, इन राशि वालों को मिलेगा पैसा, पद और प्रतिष्ठा

हर एक ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपनी चाल में बदलाव करता है। ग्रहों की ताकत समय-समय पर क्षीण और मजबूत होती है। ज्योतिष में शनि को काफी प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। 30 साल बाद शनि अपनी ही राशि कुंभ में संचरण कर रहे हैं। इस समय शनि वक्री हैं और 4 नवंबर 2023 तक उल्टी चाल चलेंगे। शनि पिछले काफी समय से अस्त स्थिति में थे और बीते 15 अगस्त 2023 को शनि जाग गए हैं। शनि का जाग्रत होना कुछ राशि वालों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा। 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि का जाग्रत होना जमकर लाभ देने वाला है।

मेष राशि
शनि का जाग्रत अवस्था में संचरण करना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इन लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। नई नौकरी मिल सकती है। मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में काफी लाभ प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और शनि-शुक्र मित्र ग्रह माने जाते हैं। इस कारण वृषभ राशि वालों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं। इस समय आपके सारे काम सफल होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। विवादों से निजात मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को भी शनिदेव काफी लाभ देने वाले हैं। शनि इन लोगों की किस्मत चमका देंगे। विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा होगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। प्रेम विवाह में अड़चने आ सकती हैं। पुराने कर्ज से राहत मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी।


तुला राशि
शनिदेव का जाग्रत होना तुला राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित होने वाला है। शनि देव की कृपा से हर तरह की सुख-सुविधा मिलेगी। प्रॉपर्टी या कोई वाहन खरीद सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। रिश्ते बेहतर होंगे।

 

Share This News :