Homeव्यापार ,slider news,
Jio का ग्राहकों को तोहफा: जियोफोन 2, गीगा फाइबर, मानसून ऑफर समेत कई बड़ी घोषणाएं

 à¤°à¤¿à¤²à¤¾à¤¯à¤‚स इंडस्ट्रीज से चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने मीटिंग की शुरुआत करते हुए अपनी कंपनी के रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रॉफिट के बारे में बताया। जियो और रिटेल में भी पिछले वर्ष की मुताबिक कंपनी को मुनाफा हुआ। अम्बानी ने बताया की कंपनी के पिछले 10 साल बेहद शानदार रहे। रिलायंस जियो के ग्राहक अब 250 मिल्यन से अधिक हो गए हैं। जियो ने शुरुआत के 22 महीनों में ही यह आंकड़ें पार कर लिया है। ऐसा दुनिया में कोई कंपनी नहीं कर पायी। डाटा यूसेज बढ़कर 240GB करोड़ प्रति महीने तक बढ़ गई है। वॉयस यूसेज 250 करोड़ मिनट प्रति दिन से बढ़कर 530 करोड़ प्रति दिन तक बढ़ गई है। वीडियो कोन्सुम्प्शन 340 करोड़ घंटे प्रति महीने तक बढ़ गई है।
 
जियो अब मोबाईल वीडियो नेटवर्क बन चुका है। जियो के ग्राहक 290 मिनट प्रति दिन वीडियो कोन्सुम्प्शन करते हैं। कवरेज के मामले में भी जियो ने 99 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य हासिल कर लिया है। पिछले 12 महीनों में कपनी ने नेटवर्क कैपेसिटी दोगुनी कर ली है। कंपनी ने 25 मिलियन जियो फोन यूजर्स हो गए हैं।
 
जियोफोन 2 हुआ लॉन्च
 
मुकेश अम्बानी ने ईशा अम्बानी को जियो होम और जियो फाइबर सेवाओं के बारे में बताने के लिए स्टेज पर बुलाया। जियोफोन के लॉन्च के बाद लोगों की उससे जुडी स्टोरी का वीडियो दिखाया गया। जियोफोन और जियो सिम आने के बाद फ्री वॉयस कालिंग ने किस तरह यूजर्स का डाटा और कालिंग की यूसेज को बढ़ाया और बदला है, इस बारे में बताया गया। जियोफोन का हाई एंड मॉडल जियोफोन 2 लॉन्च हुआ जिसमें यूजर्स अब यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे। इस हाई एंड मॉडल में फुल कीपैड के साथ कई अन्य फीचर्स भी मौजूद है। 

जियो गीगा फाइबर से लाइ जाएगी सेवा

सस्ती दर पर कनेक्शन मुहैया करवाने की घोषणा। जियो गीगा फाइबर राउटर हाई स्पीड वाई-फाई सोवेरगाए देगा। जियो टीवी सेटअप बॉक्स से कनेक्ट कर पाएंगे। यूजर्स 4K रिजल्यूशन में देख पाएंगे कंटेंट। टीवी में वॉयस कमांड फीचर भी सम्मिलित किया गया। रिमोट को वॉयस कमांड दे पाएंगे। भाषा अनेक भारत एक के स्लोगन के साथ इसे पेश किया गया। गीगा फाइबर के साथ VR हेडसेट की भी घोषणा की गई। जियो गीगा फाइबर के साथ कनेक्टेड होम की परिभाषा बदल जाएगी। सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड पेश करने की बात कही। भारत में टॉप 5 ब्रॉडबैंड सेवा में आने का लक्ष्य रखा। जियो गीगा फाइबर समेत सभी स्मार्ट होम डिवाइसेज को मात्र 1 घण्टे में इंजीनियर सेटअप करेंगे।

Share This News :